भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के मद्देनजर भागलपुर नगर निगम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को अपने कार्यालय वेश्म में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने नगर निगम प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने पर विस्तृत चर्चा हुई। मेयर ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा भागलपुर के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान मेयर ने शहर की सफाई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण पर सबसे अधिक जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग सहित शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष सफाई अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.