मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रस्तावित 'समृद्धि यात्रा' को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यात्रा के सफल आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों की तैयारियों पर विस्तृत खाका खींचा गया।एक्टिव मोड में आएं अधिकारी: जिलाधिकारीबैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी सप्ताह में मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी और नोडल पदाधिकारी अभी से ही 'एक्टिव मोड' में आ जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम से जुड़ी हर गतिविधि की रूपरेखा तत्काल तैयार कर ली जाए। विशेष रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.