पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 12 मार्च को पूर्णिया में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डेयरी मत्स्य पशु संसाधन विभाग के जिला स्तरीय संसाधन प्रशिक्षण केंद्र, इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित रंगभूमि मैदान तथा मां पूर्णन देवी मंदिर परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.