बेगुसराय, मार्च 10 -- बीहट, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की 14 मार्च को जिले में होने वाली समृद्धि यात्रा के बाबत बरौनी प्रखंड परिसर स्थित बीस सूत्री के कार्यालय में जदयू के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू निवर्तमान जिलाध्यक्ष रूदल राय ने की। संचालन बरौनी 20 सूत्री अध्यक्ष सह बीहट नगर जदयू अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने की। असुरारी बियाडा क्षेत्र परिसर में 14 मार्च का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों को निमंत्रण देने, जगह-जगह पर तोरण द्वार बनाने, कार्यक्रम में शरीक होने वाले लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। पूर्व विधान पार्षद रूदल राय ने कहा कि 14 मार्च को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.