नवादा, मार्च 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के तहत नवादा पहुंचेंगे। इस दौरान वह विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें बुधौल स्थित नवनिर्मित संजीवनी पार्क का विधिवत उद्घाटन करेंगे, साथ ही नवनिर्मित कई सरकारी भवनों, होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, निर्माणाधीन सदर अस्पताल हा जायजा भी लेंगे। मुख्यमंत्री नर्सिंग कॉलेज का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई परिसर में जीविका दीदियों और आम लोगों से जनसंवाद करेंगे। सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर नवादा जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में, कार्यक्रम स्थल के आसपास के पांच किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.