मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुंगेर में संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को डीएम निखिल धनराज ने जिले के विभिन्न प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप-विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पोलो मैदान में हेलीपैड निर्माण पर विशेष जोर: निरीक्षण के दौरान डीएम ने सर्वप्रथम पोलो मैदान का जायजा लिया। यहां उन्होंने दीवारों के रंग-रोगण के साथ-साथ हेलीपैड निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए स...