पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री की 12 मार्च को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बताया गया कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही नव निर्मित डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन संसाधन विभाग के जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सरकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण भी करेंगे। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रंगभूमि मैदान स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.