मुख्यमंत्री की बैठक को संवरने लगा सर्किट हाउस
बरेली, जून 24 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में तैयारी तेज हो गई है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार से मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसलिए सभागार के आसपास के हिस्से में सीसी रोड और टाइलीकरण का कार्य किया जा रहा है। टाइल पर जमी हुई घास को भी उखाड़ने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। नगर निगम की टीम ने सर्किट हाउस में मच्छरों से राहत दिलाने के लिए फागिंग की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक फागिंग को निरंतर करने का निर्देश भी दिया गया है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की बैठक को संवरने लगा सर्किट हाउस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.