गोरखपुर, अगस्त 5 -- कैम्पियरगंज,हिंदुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से संपादित कर आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में कैंपियरगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैंपियरगंज क्षेत्र के कहरौली निवासी करन के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिली थी कि मुख्यमंत्री की तस्वीर को एआई तकनीक से एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से साझा किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर माध्यम से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल गतिविधियों की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...