गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर लगाई गई फटकार और सख्त निर्देशों के बाद नगर निगम का अमला आखिरकार एक्शन मोड में आ गया है। गुरुवार सुबह नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के लाव-लश्कर के साथ शहर के आधा दर्जन से अधिक प्रमुख क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों पर पसरी गंदगी को देखकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और साफ कहा कि शहर की स्वच्छता से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निगम आयुक्त का यह औचक निरीक्षण विशेष रूप से उन स्थलों पर केंद्रित रहा जहां हाल ही में मुख्यमंत्री ने खुद हाईवे का निरीक्षण कर नाराजगी जताई थी। सुबह करीब साढे नौ बजे निगम आयुक्त सबसे पहले राजीव चौक पहुंचे। ...