सीवान, फरवरी 25 -- जिला प्रशासन व नगर परिषद ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर शहर के प्राचीन पंचमंदिरा पोखरा को एक अलग लुक दिया था। तब पोखरा की साफ-सफाई, रंग-रोगन, घाटों की मरम्मत, आसपास की सजावट व पानी की व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात जुटे रहे ताकि मुख्यमंत्री के आगमन पर यह स्थल आकर्षक व व्यवस्थित दिख सके। मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान पोखरा में पानी बनाए रखने के लिए विशेष रूप से चार समरसेबल लगाया गया था, जिससे लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। लेकिन अब सिर्फ एक समरसेबल से पानी आ रहा है। इससे न पूरी मात्रा में हंसों को पानी मिल रहा न पोखरा में ही पानी भरा दिख रहा है। लोगों का कहना है कि इससे साफ जाहिर होता है कि नगर परिषद ने केवल दिखावे के लिए व्यवस्था की थी और अब उसके रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.