सासाराम, अगस्त 1 -- परसथुआ, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री की ओर से शनिवार को विद्यालयों में हाफ डे किए जाने की घोषणा के बावजूद इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं होने से शिक्षकों में निराशा देखी गई। नियोजित शिक्षक स्वाभिमान समूह के रोहतास जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार पांडेय और सचिव धनंजय कुमार ने बताया कि 23 जुलाई 2026 को विधान परिषद में ध्यानाकर्षण प्रश्न के उत्तर के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को विद्यालयों में हाफ डे करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया। जिससे जिले के शिक्षक पूरे दिन आदेश का इंतजार करते रहे। शिक्षक नेताओं ने कहा कि पूर्व में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विद्यालयों में हाफ डे की घोषणा की थी। लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका था। संघ...