मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गंगा की ड्रेजिंग पर होने लगा तकनीकी अध्ययन
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां जनपद भ्रमण के दौरान गंगा की ड्रेजिंग कराये जाने की घोषणा का असर दिखने लगा है। कानपुर से आयी इंजीनियर्स टीम ने यहां बाढ़ प्रभाव को कम करने को लेकर मंथन किया और गंगा की ड्रेजिंग पर तकनीकी अध्ययन किया। बैठक में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर राजीव सिन्हा द्वारा गंगा की वर्तमान स्थिति, कटान की प्रकृति, तटों की संवेदनशीलता तथा बाढ़ के दौरान नदी के व्यवहार के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने नदी में ड्रेजिंग की संभावनाओं, चैनल सुधार तथा नदी के प्रवाह को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक तकनीकी उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी। कानपुर से आए इंजीनियर्स की टीम द्वारा भी गंगा में ड्रेजिंग/चैनल सुधार के संबंध में प्रस्तुतीकरण किया गया। इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.