मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू
रुद्रपुर, जून 22 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत खटीमा में ड्रेनेज प्लान पर तेजी से कार्य शुरू हो गया है। योजना पूरी होने पर शहर को बरसात के दौरान जलभराव और बाढ़ की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके तहत नालों का चौड़ीकरण, सफाई, अंडरग्राउंड पाइप लाइन और जल निकासी से जुड़े अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। रविवार को मुख्य अभियंता संजय शुक्ला (हल्द्वानी) ने क्षेत्र में चल रहे नदी-नालों की सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मानसून से पहले संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रतापपुर, नौसर, भगचुरी और गांधीनगर स्थित परवीन नदी के सफाई कार्यों के अलावा नगरा तराई के खिलड़िया नाले और खटीमा के गोरखा नाले का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.