मथुरा, अप्रैल 19 -- तहसील में शनिवार को विधायक राजेश चौधरी ने बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजे के डमी चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदैव गरीब, मजदूर एवं किसानों के हित को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के बाद तहसील प्रशासन ने तत्परता दिखाकर प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर शासन को भेजी है। एसडीएम दीपिका मेहर ने कहा कि करीब 100 किसानों को डमी चेक वितरित किए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार ब्रजेश कुमार भी रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल राहुल गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.