लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बताकर जालसाजों ने एक ठेकेदार को टेंडर दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने ठेकेदार को कानपुर मेडिकल कॉलेज में टेंडर दिलाने का दावा किया था। टेंडर न मिलने पर ठेकेदार ने रुपयों की मांग की तो जालसाजों ने उन्हें धमकाया। पीड़ित ने आईजीआरएस पर शिकायत की। शासन स्तर से मामले की जांच कराई गई। पीड़ित की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़ित ठेकेदार राकेश कुमार यादव मटियारी के शाहपुर में रहते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उनका संपर्क अशोक कुमार मिश्रा और विजेंद्र प्रताप सिंह से हुआ। विजेंद्र ने बताया कि वह मुख्यमंत्री के यहां सचिव हैं। उसने ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए कानपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.