कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार निज संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा दिया जाना जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नेताओं एवं सदस्यों के लिए पीड़ादायक रहा। प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रदेश सचिव रवि महावर, जिला अध्यक्ष निरंजन पोद्दार, नगर अध्यक्ष यशस्वी अग्रवाल, डॉ सुशील कुमार सुमन, प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गाड़ोदिया ने कहा कि उनका विधान परिषद से इस्तीफा ने करोड़ों बिहार वासियों को दुखी किया है। बिहार के विकास के लिए उनके द्वारा किया गया कार्य यादगार रहेगा बिहार से प्रेम करने वाले लोग कभी नहीं भूल पाएंगे कि एक विकसित बिहार के विश्वकर्मा नीतीश कुमार ने 20 वर्षों से अधिक समय देकर बिहार को देश के मानचित्र के शिखर पर पहुंचाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.