बांदा, जुलाई 8 -- बांदा, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार नौ जुलाई को यहां सदर व बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 7.10 अरब की लागत से हुए 229 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज मैदान में उनके लिए जनसभा स्थल तैयार किया जा रहा है। यहां करीब एक घंटे तक वह रुकेंगे। लोकार्पण के बाद 30 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले वह पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद पौधरोपण करेंगे। जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक दिवसीय दौरे को लेकर अधिकृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला व पुलिस प्रशासन उनके कार्यक्रम से पहले पुलिस लाइन से लेकर कालूकुआं तक सड़कों को चमकाने, बिजली दुरुस्त कराने के साथ अतिक्रमण आदि में जी-जान लगा रहा है। तैयारियों की मानीटिरंग खुद डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल कर र...