मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान सह आभार समारोह का उद्घाटन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की ओर से 12 जुलाई को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित सम्मान सह आभार समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर पंडित एवं प्रदेश संगठन सचिव शंकर पंडित ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी। कहा कि जदयू से शिवरानी देवी प्रजापति को एवं भाजपा से शीला पंडित को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया जाना ऐतिहासिक कदम है। नवनिर्वाचित सदस्यों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. रामनरेश पंडित एवं जिला सचिव दिनेश्वर पंडित ने कहा कि समारोह में मुजफ्फरपुर से हजारों की संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.