बिहारशरीफ, मई 15 -- मुख्यमंत्री करेंगे मलमास मेले की शुरुआत मुख्यमंत्री करेंगे मलमास मेले की शुरुआत राजगीर। मलमास के प्रथम दिन 17 मई को प्रातः 6:30 बजे से 9:00 बजे तक तीर्थ पूजन एवं आरती होगी। इसके बाद सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा ब्रह्मकुंड परिसर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं सप्तधारा परिसर में ध्वज पूजा करेंगे। साथ ही सरस्वती कुंड परिसर में उद्घाटन समारोह एवं संध्या गंगा महाआरती का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। फिर सड़क मार्ग से कुंड क्षेत्र में जाएंगे। यह भी पढ़ें- राजगीर मलमास मेला का 17 को ध्वजारोपन से होगा शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...