पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान बालिका स्नातक उत्तीर्ण योजना का लाभ लेने के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय के सत्र 2018-21,2019-22,2020-23 व 2021-24 बीए, बीएससी व बीकॉम पार्ट थ्री उत्तीर्ण छात्राओं ने बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हेतु नवनिर्मित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है। ऐसी छात्राओं के डाटा का वेरिफिकेशन अब पूर्णिया विश्वविद्यालय युद्ध स्तर पर पूरा करवा रहा है। कन्या उत्थान के आवेदन का वेरिफिकेशन कराने के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग में दो डाटा आपरेटर नियुक्त कर दिया गया है। वर्तमान समय में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के पोर्टल को वेरिफिकेशन के लिए खोला गया है। बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इसको लेकर समाचार प्रकाशित किया था। इसक...