मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
पलामू, सितम्बर 1 -- मेदिनीनगर। एनपीयू में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर आपसू और एनएसयूआई के किल करप्शन-क्लीन कैंपस, 30 दिन-30 खुलासे अभियान के पांचवें दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आपसू के राहुल कुमार दुबे ने ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए करीब 50 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन में कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह के कार्यकाल से जुड़े मामलों की जांच, जिम्मेदार लोगों पर एफआईआर, सीआईडी अथवा सीबीआई से निष्पक्ष जांच और सरकारी राशि की रिकवरी की मांग की गई। साथ ही ऑडिट आपत्तियों पर समयबद्ध कार्रवाई और जिम्मेदारी तय करने की मांग रखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.