हरिद्वार, सितम्बर 10 -- पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. एसपी सिंह को शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्रीय सेवा योजना में योगदान के लिए राज्य स्तरीय 'ज्ञान गंगा सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अतिथियों ने उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...