हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 15 -- Samart Choudhary Cabinet: बिहार में अगले कुछ दिनों तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव ही सरकार चलाएंगे। सम्राट कैबिनेट का विस्तार इस महीने होने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में बुधवार को नई सरकार का गठन हुआ। नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ सिर्फ दो जेडीयू नेताओं विजय एवं बिजेंद्र को ही शपथ दिलाई गई। बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण कैबिनेट विस्तार करके बाद में किया जाएगा। सम्राट ने सीएम बनते ही अपने और दोनों डिप्टी सीएम के बीच सभी विभागों का बंटवारा भी कर दिया। बताया जा रहा है कि नई एनडीए सरकार में मंत्री बनने वाले नेताओं को अगले महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। जो लोग ...