रांची, नवम्बर 26 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार को रांची स्थित कटहल मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. राजेश कुमार और डॉ सोनी सिन्हा के पुत्र डॉ. सृजन सिन्हा के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह (वर-वधू स्वागत समारोह) में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने डॉ. सृजन सिन्हा एवं उनकी जीवनसंगिनी के लिए सुखद, सफल एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, उनके पारिवारिक सदस्य, सगे-संबंधी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.