गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। मंगलवार को वह फर्टिलाइजर स्थित सैनिक स्कूल में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बने ऑडिटोरियम और पिपरौली में राजकीय आईटीआई का का लोकार्पण करेंगे। वहीं 10 दिसंबर को एमपी शिक्षा परिषद के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सुबह 10 बजे सैनिक स्कूल में ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने के साथ उनकी प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसका निर्माण सैनिक स्कूल प्रोजेक्ट के तहत राज्य सरकार ने कराया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर जीबीआर फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ जनरल रावत के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन ...