बांका, अप्रैल 11 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत इस बार कुल 175 लाभुकों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उद्योग विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर अब रेंडमाइजेशन के जरिए चयन की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि इस बार चयन पूरी तरह सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण रोस्टर के अनुसार किया जाएगा, ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में कुल 74 अलग-अलग ट्रेड के लिए हजारों आवेदन प्राप्त हुए हैं। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटर आधारित रेंडमाइजेशन प्रणाली राज्य मुख्यालय से अपनाई जाएगी। इससे किसी प्रकार के पक्षपात की संभावना समाप्त हो जाएगी और अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित होकर ऋण आवंटित होगा। उन्होंने बताया कि 175 सीटों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.