देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य जिले का 17 सौ से बढ़ाकर 51 सौ कर दिया गया है। इससे लोगों को खुद का रोजगार शुरू करने में काफी मदद मिलेगी। अभी तक 1550 लाभार्थियों को ऋण दिया जा चुका है। मार्च माह में इस लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख तक का लोन बिना ब्याज व गारंटी के दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद को 17 सौ लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित हुआ था। इसके सापेक्ष करीब 35 सौ आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 1 हजार 5 सौ 50 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है। कुछ दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारियों के साथ विकास भवन में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.