मुंगेर, मार्च 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के वे युवा जो अपना खुद का स्टार्टअप या उद्योग शुरू करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए राहत भरी खबर है। बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने 'मुख्यमंत्री उद्यमी योजना' (वित्तीय वर्ष 2025-26) के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है। अब जिले के इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावाःजिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना और जिले के औद्योगिक परिदृश्य को मजबूती देना है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को नए उद्योग की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसमें अनुदान और ब्याज मुक्त ऋण का प्रावधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.