मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
देहरादून, जुलाई 21 -- नारसन। ब्लॉक नारसन में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न संकुलों की बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य आर्यावर्त चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रतियोगिता में 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, 600 मीटर दौड़ सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किए गए। ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kashipur News: ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.