देहरादून, जुलाई 10 -- नई टिहरी। जनपद में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल शीघ्र आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में खेल निदेशालय की ओर से विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी दीपक रावत ने बताया कि योजना का उद्देश्य 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के उत्तराखंड के उदीयमान खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को विकसित करना, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करना है। योजना का लाभ केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी बालक व बालिकाओं को मिलेगा। आयु का निर्धारण जन्म प्रमाण पत्र या विद्यालयी अभिलेखों के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मैरिट के आधार पर होगा खिलाड़ी का चयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक आयु वर्ग में 25-25 बालक व बालिकाओं का चयन क...