दुमका, अप्रैल 16 -- मसलिया प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय मसलिया दुमका ने पूरे राज्य भर में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। ज्ञात हो कि झारखंड में 80 उत्कृष्ट विद्यालय संचालित है जिसमें में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय दलाही एकमात्र विद्यालय जिसने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के ध्रुव मंडल ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं ध्युति मंडल ने 80 प्रतिशत, देवराज ने 74.4 प्रतिशत, दीप मंडल ने 72.2 प्रतिशत व विनोद मोहली ने 69.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के शीर्ष पाॅंच में अपना स्थान सुरक्षित किया है। इस वर्ष विद्यालय से 22 विद्यार्थी सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ था जिसमें 14 ने प्रथम श्रेणी में व 8 ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्णता प्राप्त की है। यह भी पढ़ें- डीएवी प...