मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को
लातेहार, मार्च 7 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय लातेहार में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। केंद्राधीक्षक द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 12 मार्च 2026 से विद्यालय के कार्यालय काउंटर से प्राप्त किया जा सकता है। एडमिट कार्ड वितरण का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.