फरीदाबाद, दिसम्बर 30 -- फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गौछी जिला फरीदाबाद की उप तहसील में औचक निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी तथा रजिस्ट्री का रिकॉर्ड खंगाला। दस्ते को गुप्ता सूचना मिली थी कि गौछी उप तहसील मे नियुक्त कर्मचारी अधिकारी समय पर हाजिर नही आते हैं व काफी कमियां पाई जा सकती हैं। सूचना के बाद मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा जीवनदास नायब तहसीलदार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ उप तहसील गौछी फरीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। इस तहसील में नायब तहसीलदार सहित 8 कर्मचारी/अधिकारी नियुक्त होने पाए गए। जिनमे से 2 कर्मचारी किसान आईडी बनाने के लिए गांव में जाने पाए गए 1 कर्मचारी देरी से कार्यालय आया व अन्य 5 समय पर हाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान उप तहसील कार्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.