फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद/पलवल, सरसमल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने जिला फरीदाबाद और पलवल में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। पलवल में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पकड़ा और मुकदमा दर्ज कराया। यहां छापे में 84 लोगों को बिना अनुमति रखा मिला। वहीं फरीदाबाद में जांच के दौरान अधिकतर केंद्र नियमों के अनुसार चलते पाए गए। जिला पलवल के भाटिया कॉलोनी क्षेत्र में पुरानी फौजी कैंटीन के पास एक मकान में अवैध नशा मुक्ति केंद्र संचालित किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो संचालक गुरिंद्र से लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच में सामने आया कि करीब 400 वर्ग गज के मकान में सात कमरों में लोगों को रखा गया था। यह केंद्र बिना किसी सरकारी अनुमति के चल रहा था, जिससे गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.