मुख्यमंत्री आवास योजना में अपात्रों को लाभ देने का आरोप
चंदौली, जून 11 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के बुधवार ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चार अपात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीण अशोक कुमार सिंह ने डीएम, सीडीओ और बीडीओ को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के विवरण शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम पंचायत निवासी लौटई पुत्र हीरा को वर्ष 2026 में मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। आरोप है कि उनका आवास आराजी संख्या 333 स्थित तालाब की भूमि पर बनाया जा रहा है, जो राजस्व अभिलेखों में सुरक्षित श्रेणी की भूमि है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2015-20 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में भी लौटई का नाम शामिल था, लेकिन तालाब की भूमि पर निर्माण प्रस्तावित होने के कारण तत्कालीन बीडीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.