लोहरदगा, मई 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, लोहरदगा जिला की बैठक ब्लाक चौक स्थित सहकारिता भवन परिसर में रविवार को हुई। इसमें झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान, अलग पहचान, उनके बच्चों के रोजी-रोजगार एवं नियोजन की गारंटी तथा सभी आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन देने की मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों और संकल्पों पर अमल नहीं होने के विरोध में 10 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने नारा लगाया कि दो जून की रोटी के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। अगली बैठक 20 मई को सेन्हा प्रखंड में आयोजित होगी。
मुख्य अतिथि का बयान मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.