रांची, जून 12 -- रांची, संवाददाता। राजधानी के अतिसंवेदनशील वीवीआईपी क्षेत्र कांके रोड में मुख्यमंत्री आवास के समीप चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। कॉलोनी कार्यालय (भूमि) के अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, पिछले नौ जुलाई को देर शाम 7.45 बजे सेना के इंजीनियर लाइंस स्थित टी-93 ए आवास में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने घर की बाहरी खिड़की को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश करने के लिए जाली काटने की कोशिश की। चुनौती दिए जाने पर आरोपी परिसर की दीवार फांदकर कांके रोड मुख्य मार्ग की ओर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने के बाद पीसीआर को बुलाया गया और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन संदिग्ध का पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास ...