लखनऊ, अप्रैल 27 -- फोटो----- - बुलंदशहर का गौसेवक मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचा- तहसील में हिन्दू संगठन और मंदिरों के महंत, संतों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनलखनऊ, संवाददाता।बुलंदशहर का गौसेवक सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचा और सड़क पर बैठ गया। भगवा वस्त्र पहने, गले में पोस्टर टांगे युवक गाय को राष्ट्र गौमाता का दर्जा देने की मांग करने लगा। युवक के मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचने की सूचना पर पुलिस हलकान हो गई। पहले पुलिस ने युवक से मान मनौव्वल किया, लेकिन वह नहीं हटा तो आखिरकार पुलिस युवक को घसीटते हुए वहां से ले गई। उधर, गौमाता के ही मुद्दे पर हिन्दू धर्माचार्यों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।बुलंदशहर यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के दीपक कुमार ने कहा कि गौमाता की पीड़ा बर्दाश्त नहीं होती है।...