देहरादून, जुलाई 31 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोकने पर नारेबाजी की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। विरोध में अनेक लैब तकनीशियन पुलिस वाहनों के आगे सड़क पर लेट गए।

चार सूत्रीय मांगें चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 74 दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर धरने दे रहे प्रदेश के बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियन शुक्रवार को गांधी पार्क मेंएकत्र हुए। यहां से प्रदर्शनकारियों ने मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने हाथीबड़कला क्षेत्र में बैरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी क...