देहरादून, जनवरी 29 -- सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के तीरंदाजों ने देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत और टीम इवेंट में नौ पदक अपने नाम किए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 450 से अधिक तीरंदाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एसबीपीएस आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-14 इंडियन राउंड में अक्षत ने इंडिविजुअल में सिल्वर, 30 मीटर में गोल्ड और टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी वर्ग में कवीर और प्रद्युम्न ने टीम इवेंट में गोल्ड, जबकि अमल्या पठानिया ने इंडिविजुअल और टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-19 इंडियन राउंड में रीजा ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं आनंदिता और आशुतोष ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.