बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर। जिले के सभी 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेलों में कुल 1668 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। इनमें 807 पुरुष, 677 महिलाएं और 184 बच्चे शामिल रहे। आयोजित मेलों में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा परिवार नियोजन संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। दवा वितरण काउंटर पर मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। अपर मुख्य चिकि...