बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 1453 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। इनमें 673 पुरुष, 609 महिलाएं और 171 बच्चे शामिल रहे। मेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने का प्रयास किया गया। स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की सामान्य जांच के साथ ही बीपी और शुगर की जांच की गई। इसके अलावा टीबी, कुष्ठ, नेत्र एवं दंत रोगों की पहचान कर उपचार की व्यवस्था की गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। मुख्य चिकित्सा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.