मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 884 ने कराया इलाज
कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- रविवार को जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर आए सभी मरीजों का इलाज करते हुए चिकित्सकों ने सात गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेले में आए मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था का हाल जानने के लिए अफसर तत्पर रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जिले भर के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए मरीजों की चिकित्सा सुविधा की हकीकत खंगालने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां, टेंवा, बैरमपुर व मंझनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.