कौशाम्बी, मार्च 15 -- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। मेले में आये 837 मरीजों का इलाज करते हुए चिकित्सकों ने 11 गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मेले में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधा को परखने के लिए उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्योहर, पुरखास व नेवादा का औचक निरीक्षण किया। उनके अलावा मेले का हाल जानने के लिए ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक भी फील्ड में रहे। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 57 चिकित्सा अधिकारी व 140 पैरामेडिकल कर्मी की ड्यूटी लगाई थी। सभी 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न रोगों से ग्रसित 837 मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.