कौशाम्बी, जनवरी 4 -- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 59 चिकित्सकों व 150 पैरामेडिकल कर्मचारियों ने 1420 मरीजों का इलाज किया। शासन के निर्देशानुसार रविवार को जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा का जायजा लेने के लिए महकमे के अधिकारी भ्रमण पर रहे। इस क्रम में सीएमओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाखा अजुहा, शुजातपुर एवं शहजादपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने भी अलग-अलग स्थलों पर निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.