कौशाम्बी, मार्च 8 -- जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन सीएमओ डॉ. संजय कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान चिकित्सकों ने मेले में आए 1074 मरीजों का इलाज करते हुए 19 गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार भ्रमण पर रहे। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद, सेलरहा पश्चिम का निरीक्षण करते हुए चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों के इलाज का जिम्मा 63 चिकित्सा अधिकारियों व 140 पैरामेडिकल स्टाफ पर रहा। विभिन्न रोगों से ग्रसित 1074 रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.