मुजफ्फर नगर, जनवरी 25 -- सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीनना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काजीखेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसोई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरालसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलवाखेड़ी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालूखेड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेलों में उपस्थित चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की तथा आमजन को दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.