मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 42 मरीजों को जांच कर दी दवाएं
बरेली, अगस्त 31 -- आंवला। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले और आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गईं। इस दौरान गर्भवती के प्रसव पूर्व जांच की और शिशुओं का टीकाकरण किया गया। 14 बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांचकर दवाएं दी गईं। एक रक्तचाप के रोगी की भी जांच कर उपचार किया। शिविर में डॉ. विकास , फार्मासिस्ट अवशेष, लैब टेक्नीशियन अर्जुन, स्टाफ नर्स रोशनी, एएनएम कुसुम दुबे और राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सीएमओ ने स्वास्थ्य मेलों का लिया जायजा, गैरहाजिरों को चेताया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.