गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर। जिले के 89 शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 3069 मरीजों को इलाज मिला, जिसमें 1272 पुरुष, 1482 महिलाएं और 315 बच्चे शामिल हैं। आरोग्य मेले में सबसे अधिक त्वचा रोग के मरीज पहुंचे। मेले में त्वचा रोग के 442, लिवर के 38 मरीजों को इलाज मिला। इसके अलावा 151 गर्भवतियों की जांच की गई। दूसरी बीमारियों से जूझ रहे करीब 930 मरीजों की जांच की गई। जिसमें टीबी के 10 मरीज शामिल है। कोविड हेल्प डेस्क द्वारा 148 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इस मेले में 123 चिकित्सक और 304 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहें। यह भी पढ़ें- Balrampur News: आरोग्य मेले में 1864 मरीजों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं, दी गई दवाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...